बक्सर, मार्च 29 -- बक्सर। शहर के सोहनीपट्टी स्थित श्री गौरीशंकर मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को रामनवमीं के अवसर पर दुगोला चैता का आयोजन किया जाएगा। जिसके उद्घाटनकर्ता समाजसेवी राजेश यादव होंगे। इस दौरान ब्यास सुदर्शन यादव और प्रभुनाथ तिवारी जैसे लोक कलाकारों के बीच दुगोला चैता गीत का मुकाबला होगा। अध्यक्ष बबलू चौधरी समेत दशरथ चौधरी, जीतेन्द्र कुमार, रिंकू चौधरी व कमलेश शर्मा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम यहां की सभ्यता और संस्कृति की पहचान है। वर्षों पहले से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। हमें आपस में मिलकर इस संस्कृति को बचाने की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.