गौरीशंकर घाट पर 70.25 मीटर पर पहंचा जलस्तर, खलबली
मऊ, अगस्त 20 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल द्वारा सरयू नदी में तीन बैराजों से पानी छोड़े जाने से जहां चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। वहीं कस्बे में स्थित गौरीशंकर घाट पर सरयू नदी का जलस्तर 70.25 मीटर पर पहंुचने से तटवर्ती इलाकों में खलबली मच गई है। जलस्तर बढ़ने से गौरीशंकर घाट की दो और सीढ़ियां सरयू नदी में डूब गई हैं। वहीं शवदाह स्थल की सभी सीढ़ियों के ऊपर से नदी का पानी बह रहा है। जबकि 70.50 मीटर जलस्तर पहुंचते ही नगर के तीन मोहल्लों में बाढ़ का पानी घुसने लगता है। इधर सिंचाई विभाग के अधिकारी लगातार मुक्तिधाम पर चक्रमण कर रहे है। बीते चौबीस घंटों में नदी के जलस्तर में 15 सेमी की वृद्वि होने से इस समय नदी खतरा निशान से 35 सेमी ऊपर 70.25 पर बह रही है। नगर की ऐतिहासिक धरोहरों मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.