देवरिया, अप्रैल 11 -- गौरीबाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गौरीबाजार में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरीबाजार के भटौली बुजुर्ग गांव के समीप शुक्रवार देर शाम ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान देवरिया के अलीनगर दानिश सिद्दिकी (35) पुत्र कैश सिद्दकी के रूप में हुई है। बताया जाता है वह रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल का मूल निवासी है और कुशीनगर के हाटा में काम करता था। परिजनों के मुताबिक वह शाम करीब 4 बजे घर से निकला था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसका शव गौरीबाजार में रेलवे ट्रैक के पास मिला। मौके पर आए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.