गौरीबाजार में बाइक से टकराई स्कार्पियो, दो गंभीर
देवरिया, जून 24 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गौरीबाजार में गौरीखुर्द के समीप बुधवार की दोपहर गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर लेन बदलते समय तेज रफ्तार स्कार्पियो बाइक से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा। गंभीर हालत में घायलों को सीएचसी से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया रेफर किया गया है।गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर गौरीखुर्द के समीप बुधवार दोपहर में लेन बदलते समय बाइक सवार पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो के चपेट में आ गए। बाइक सवार गौरीबाजार के तरफ आ रहे थे। इस हादसे में थाना क्षेत्र के पथरहट निवासी रोशन सिंह (40) पुत्र विजय प्रकाश, सांडा निवासी राहुल सिंह (45) पुत्र सुरेंद्र प्रताप घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.