लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 2 -- नेपाल में प्रदेश स्तरीय सुरक्षा गोष्ठी में शामिल होने पहुंचे नेपाल के गृह मंत्री ओमप्रकाश अर्याल ने मंगलवार को भारत नेपाल सीमा स्थित गौरीफंटा बॉर्डर का निरीक्षण किया। गृह मंत्री के आगमन पर सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) और स्थानीय प्रशासन ने उन्हें सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन की निगरानी और तैनाती की स्थिति से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान गृह मंत्री अर्याल ने एसएसबी अधिकारियों से बातचीत की और सीमा पर मौजूद विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें सीमा चौकियों, निगरानी तंत्र और दोनों देशों के बीच समन्वय की मौजूदा व्यवस्था से रूबरू कराया। गृह मंत्री ने कहा कि भारत नेपाल मैत्रीपूर्ण संबंधों को देखते हुए सीमा क्षेत्र में सुरक्षा के साथ साथ सुचारू आवागमन भी उतना ही जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.