लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बार्डर पर लाख प्रयासों के बाद भी तस्करी पर लगाम नही लग रही है। तस्करी रोकने के लिए बार्डर पर एसएसबी, पुलिस, कस्टम सहित अन्य सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। बावजूद तस्कर इन सुरक्षा एजेसियों को धता बताते हुए माल को बार्डर पार कराने के प्रयास करते रहते है। रविवार को गुजरात के एक व्यक्ति को एसएसबी ने एक किलो चांदी के साथ पकड़ लिया। तस्कर को बरामद चांदी के साथ कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया। गौरीफंटा बॉर्डर पर संचालित व्यापार एवं पारगमन चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान एसएसबी ने एक भारतीय नागरिक ताम्रकर महेश भाई विरेनभाई, निवासी राजकोट, गुजरात को करीब एक किलो चांदी के आभूषणों के साथ पकड़ा है। बरामद चांदी की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में आंकी जा रही है। जानकारी के अनुसार भारत से नेपाल की ओ...