लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- थाना गौरीफंटा पुलिस नें एक वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस इसकी तलाश में काफ़ी समय से लगी थी। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजनें की कार्यवाही की है। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गौरीफंटा प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस नें मुकदमा में वांछित अभियुक्त कैलाश कुमार पुत्र थिगरा निवासी ग्राम कुतियाकवर मजरा निझोटा थाना गौरीफंटा को पुणे, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर ट्रांजिट वारंट प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए चालान भेजा गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीर प्रताप सिंह, हेड कॉन्स्टेबल अमित कुमार, कॉन्स्टेबल हेमन्त कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.