लखीमपुरखीरी, मार्च 5 -- पलियाकलां। पुलिस के अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को कोतवाली गौरीफंटा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को 9.82 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम विरेन्द्र कुमार उर्फ वीरू पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम छेदिया पूरब थाना गौरीफन्टा बताया है। गौरीफंटा पुलिस ने बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...