लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- पलियाकलां। यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश के यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गौरीफंटा पुलिस अभियान चलाया। सोमवार को थाना गौरीफंटा प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने बताया गौरीफंटा पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए वाहनों वाहन अधिनियम में सीज किया। इसके अतिरिक्त 15 वाहनों के कैशलेस ई - चालान किए गए। इस दौरान पुलिस ने चालकों परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने को जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...