गौरीपुर में युवक को गोली मारकर घायल, पूर्णिया रेफर
भागलपुर, मई 16 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान गौरीपुर निवासी शिवनंदन के 22 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार उर्फ दिलवा के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार दिलखुश कुमार को गोली सर में लगी है। बताया जा रहा है कि देर रात किसी युवक ने उसे घर से बुलाकर बाहर निकाला। इसके बाद मध्य विद्यालय के समीप अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही युवक मौके पर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- भूमि-विवाद में जमीन कारोबारी को मार दी गोली स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उसे इलाज के लिए बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।घटना की सूचना मिलते ही बिहपुर थानाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.