गौरीपुर में प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा को ले निकाला कलश जल-यात्रा
बगहा, जून 22 -- सिकटा,एक संवाददाता। बलथर थाने के गौरीपुर बाजार में नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव परिवार प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को 151 कुंवारी कन्याओं ने कलश जल-यात्रा निकाला।जानकारी के अनुसार गौरीपुर बाजार स्थित मंदिर परिसर से आचार्य कामेश्वर तिवारी के अलावे उपाचार्य जयप्रकाश मिश्र,दिनेश शुक्ल,रमेश तिवारी व परमेश्वर तिवारी ने गणाधिपति देव व कन्याओं का विधिवत पूजन कर कलश जल-यात्रा का शुभारंभ कराया।महायज्ञ के यजमान मदन साह सपत्नीक समेत महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के साथ गौरीपुर,लक्ष्मीपुर,मरजदवा व नरकटिया गांव का पैदल यात्रा कर नौखनिया नदी से जल बोझी कर पुन: यज्ञस्थल पहुंचे।जहां पंचांग पूजन कर यज्ञ मंडप में प्रवेश कराया।इस चार दिवसीय इस प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ में मंगलवार को प्रतिष्ठापित होने वाले प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराकर जलाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.