बांका, मई 5 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत घोघा एवं गौरीपुर गांव में पिछले दो महीने से पीने का पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोग प्रतिदिन सुबह होते ही पानी की तलाश में इधर-उधर भटकने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीण बट्टन मंडल, सुलेखा देवी, तेतरी देवी, सूरज मंडल, बासुकी मंडल दिनेश कापरी, मंगल मंडल आदि ने बताया कि सुबह होते ही वे लोग बच्चों के साथ पानी की तलाश में इधर-उधर भटकने लगते हैं। कभी एक किलोमीटर दूर सिरादे स्थान से तो कभी दूसरे गांव से पानी लाते हैं। यह भी पढ़ें- पेयजल आपूर्ति बाधित होने से गिरधर बरांव के लोग परेशान इतनी दूर से पानी लाने के बाद इसका उपयोग सिर्फ पीने में किया जाता है। स्नान करने या कपड़े धोने की तो बात करना ही बेकार है। गांव के लोगों ...