कटिहार, मई 9 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या चार में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य को लेकर शनिवार को अंचलाधिकारी शिखा कुमारी की नेतृत्व में भूमि का मापी किया गया।इस संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य किया जाना है।उक्त पंचायत में पंचायत सरकार भवन को लेकर शनिवार को बिहार सरकार की भूमि का मापी की गई।इस मौके पर एसआई सुनील कुमार बैठा,जेई मुन्ना कुमार,पुष्पेंद्र कुमार,मुखिया प्रमोद कुमार सिंह,अमीन अभिषेक कुमार,उप मुखिया अजय कुमार सिंह,वार्ड सदस्य शेख बबलू सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...