गौरीपुर एवं गुणघासा में जलवायु अनुकूल खेती पर प्रशिक्षण
गोड्डा, जुलाई 4 -- गोड्डा, प्रतिनिधि। ग्रामीण विकास ट्रस्ट - कृषि विज्ञान केन्द्र, गोड्डा के सौजन्य से पोराईयाहाट प्रखंड के निकरा ग्राम गौरीपुर एवं गुणघासा में निकरा परियोजना के अंतर्गत किसानों को जलवायु अनुकूल खेती पर प्रशिक्षण दिया गया। वरीय वैज्ञानिक - सह- प्रधान डॉ. रवि शंकर ने किसानों को सलाह दिया कि मौसम को देखते हुए ऊपरी जमीन में मडुआ की उन्नत खेती करें तथा अरहर की उन्नत खेती भी कर सकते हैं। मध्यम जमीन और निचली जमीन में मेंड़बंदी कर लें ताकि बारिश होने पर पानी खेत में संरक्षित रह सके और नमी बरकरार रहे। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. हेमंत कुमार चौरसिया ने बताया कि कम अवधि एवं सूखा सहन करने वाले धान की प्रजाति सहभागी का बिचड़ा अलग - अलग दिन में तैयार करें। स्वर्णा प्रजाति के धान को अब लगाने की जरूरत नहीं हैं। पौधा सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. सूर्य भू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.