पटना, फरवरी 25 -- गौरीचक थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट गोदाम से चोरी कर भाग रहे छह बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 40 कार्टन तांबे के तार, 1. 42 लाख रुपये बरामद हुए हैं। बरामद तांबे के तार की कीमत करीब 13 लाख आकी गई है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को मंगलवार अल सुबह सूचना मिली कि कुछ बदमाश भारी मात्रा में तांबे की तार चोरी कर पिकअप से लेकर भाग रहे हैं। पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से छानबीन शुरू की। पुलिस ने लोकेशन मिलते ही भाग रहे बदमाशों का पीछा कर बेलदारीचक के पास दबोच लिया। मौके से चार बदमाश को पकड़कर पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर दो अन्य को सबलपुर से गिरफ्तार किया गया। जबकि दो फरार है। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों में सबलपुर के संजीत पासवान, रोकी कुमार, अजय कुमार, राजनंदन याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.