गौरीगंज, अप्रैल 9 -- अमेठी। गौरीगंज स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में सबसे बड़ी समस्या छांव की व्यवस्था न होना है, जिससे यात्री धूप में इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। प्लेटफार्म पर न तो पर्याप्त शेड है और न ही बैठने की समुचित व्यवस्था। ट्रेन का इंतजार कर रहे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे तेज धूप में खड़े रहने को विवश हैं। कई बार यात्री प्लेटफार्म के किनारे या इधर-उधर छांव की तलाश में घूमते नजर आते हैं, जिससे असुविधा के साथ-साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।इसके अलावा पेयजल, साफ-सफाई और शौचालय जैसी सुविधाओं की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। यात्रियों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.