गौरीगंज, जनवरी 29 -- गौरीगंज, संवाददाता। सनातन धर्म की एकता और श्रीराम भक्ति का संदेश लेकर गौरीगंज से सनातन हिन्दू एकता पद यात्रा का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। यह पद यात्रा एक फरवरी को अयोध्या धाम पहुंचकर श्रीराम लला के दर्शन करेगी, जिसके बाद भक्तगण पुनः वापस लौटेंगे। यात्रा का नेतृत्व बसंत तिवारी कर रहे हैं। पद यात्रा के रवाना होने से पूर्व श्री रामलीला मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कथा व्यास आचार्य देवव्रत, सुभाष त्रिपाठी, स्वामी वल्लभानंद महाराज सहित अनेक संत-महात्मा और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सनातन धर्म की परंपराओं, एकता और अनुशासन पर जोर देते हुए श्रद्धालुओं को संबोधित किया। कथा व्यास आचार्य देवव्रत ने अपने संबोधन में कहा कि जो व्यक्ति भगवान श्रीराम के मार्ग पर चलता है, वह पूजनीय है। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.