गौरीगंज, मार्च 17 -- अमेठी, संवाददाता। जनपद के गौरीगंज नगर में खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ निकाली गई। इस आयोजन का नेतृत्व स्थानीय व्यापारी समाज द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में खाटू श्याम के ध्वज लिए जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। डीजे की मधुर और जोशीली धुनों पर श्रद्धालु झूमते और नाचते नजर आए। यात्रा फल मंडी, चौक बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई। जगह-जगह फूलों की वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.