मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री बिजली कृषि सिंचाई योजना सकरा प्रखंड के गौरीहार खालिकनगर पंचायत के लिए बेकार साबित हो रही है। योजना के तहत दो साल पहले सस्ती बिजली से सिंचाई की सुविधा देने के लिए बिजली के पोल तो खड़े कर दिए गए, लेकिन उस पर आज तक तार नहीं लगाए गए। इससे पंचायत के किसानों को सिंचाई के लिए सस्ती बिजली की सुविधा नहीं मिल रही है। किसान सिंचाई के लिए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन भी कर चुके हैं। गांवों के खेतों में खड़े बिजली के पोल किसानों के लिए मजाक बना हुआ है। कब बिजली आपूर्ति होगी और फसलों की सस्ती सिंचाई हो सकेगी, यह किसी को पता नहीं। पंचायत के पंसस रूबी शर्मा ने सोमवार को बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मुजफ्फरपुर को पत्र देकर जल्द से जल्द बिजली के पोल पर तार लगाने की मांग की। बिजली विभाग के ब...