लखीसराय, मार्च 7 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। हलसी प्रखंड के गौरा गांव में प्रस्तावित श्रीश्री 1008 महारुद्र यज्ञ को लेकर शुक्रवार को मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के साथ ही सात मंजिला यज्ञशाला निर्माण के लिए भूमि पूजन भी संपन्न हुआ। इस आयोजन के साथ ही पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार गौरा गांव में आगामी 4 मई से 14 मई तक अयोध्यावासी बाबा सीताराम दास जी महाराज के सान्निध्य में महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद हजारों की संख्या में ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ गांव का परिभ्रमण किया और जय श्रीराम के जयघोष व रामधुन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान गांव के विभिन्न देवी-देवताओं की भी विधिवत पू...