प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 29 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। गौरा पावर हाउस कैंपस के बगल सड़क के किनारे ऊगी झाड़ियां में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। आग की अचानक लपटे देख पावर हाउस पर तैनात विद्युतकर्मी सहित एसडीओ सतीश कुमार बाल्टी से पानी भरकर व धूल उड़ा कर उसे बुझाने में जुट गए। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत थी कि रविवार होने के बावजूद भी सभी कर्मी पावर हाउस पर मौजूद थे और तत्काल ही आग पर काबू पा लिया गया। नहीं तो पास में ही विद्युत ट्रांसफार्मर ,केबल और ऑफिस में भी आग पकड़ सकती थी। वहीं सड़क के पास गेहूं की फसल भी थी। इसमें आग पकड़ सकती थी। विद्युत की शॉर्ट-सर्किट से निकली चिंगारी आग की वजह बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...