गाजीपुर, मार्च 30 -- रेवतीपुर (गाजीपुर)। यूपी लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2024 की सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम रविवार की देर रात्रि को जारी कर दिया है। इसमें गाजीपुर जिले के जमानियां तहसील क्षेत्र के गौरा गांव निवासी मयंक राय ने पहले ही प्रयास में 64वीं रैंक हासिल की है। सोमवार को उनके पैतृक आवास पर ग्रामीणों ने उनके पिता अजय कुमार राय का फूल-मालाओं और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। मयंक का चयन कामर्शियल टैक्स ऑफिसर (सीटीओ) के पद पर हुआ है। इनके पिता अजय कुमार राय, जो एक किसान हैं। उनकी माता मधु राय गृहिणी हैं। मयंक की प्रारंभिक शिक्षा गाजीपुर के एक निजी विद्यालय से हुई। उन्होंने वाराणसी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद मथुरा के एक विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। गांव के प्रधान प्रतिनिधि सते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.