कौशाम्बी, फरवरी 23 -- सैनी थाना क्षेत्र के गौराहार मजरा रामपुर धमावां गांव में शनिवार की शाम हुई राजस्व व पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की घटना के बाद लगातार भय का माहौल बना हुआ है। सोमवार को तीसरे दिन भी यहां सन्नाटा पसरा रहा। आरोपियों की बस्ती के लगभग घरों में ताले लटके नजर आए। आरोपियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है। हालांकि, एसपी ने निर्देश दिया है कि किसी बेकसूर को परेशान न किया जाए। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम शनिवार की शाम गौराहार मजरा रामपुर धमावां गांव गई थी। यहां के रहने वाले जय सिंह पुत्र धुन्नी लाल ने अपने मकान पर कब्जा किए जाने की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि उसके करीब 20 साल पुराने निर्मित मकान में गांव की ही झुलनी देवी पत्नी दयाशंकर आदि ने दूसरा ताला लगाकर कब्जा कर लिया है। जांच के दौरान उग्र हुए आरोपी पक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.