जौनपुर, अप्रैल 6 -- गौराबादशाहपुर , हिन्दुस्तान संवाद । कबीरुद्दीनपुर विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध गौराबादशाहपुर कस्बा समेत इलाके के 125 गांवों में शनिवार की रात नौ बजे बिजली गुल हुई तो पूरी रात गायब रही। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार पूर्वान्ह ग्यारह बजे के करीब बिजली की सप्लाई चालू हुई। तब जाकर राहत मिली। कबीरुद्दीनपुर विद्युत उपकेंद्र की मेन सप्लाई के तार टूट जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई। बिजली जाने के बाद आधी रात होते ही लोगों के इंवर्टर भी जवाब दे गये। ऐसे में मच्छरों की वजह से लोगों की रात की नींद भी हराम हो गई। बिजली के सहारे चलने वाले उद्योग धंधे जहां प्रभावित हुए। वहीं पानी का भी संकट लोगों को झेलना पड़ा। बिजली ठप पड़ने से गौराबादशाहपुर कस्बे के साथ ही कबीरुद्दीनपुर, धर्मापुर, सरैया, बिथार, कुकुहां, चौकी पिलख...