जौनपुर, मार्च 28 -- गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। गौराबादशाहपुर कस्बे में श्रीरामनवमी के मौके पर शुक्रवार देर शाम जयश्रीराम के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा झांकियों के साथ निकाली गयी। जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों ने भाग लिया। यह शोभायात्रा कस्बा स्थित पुलिस चौकी के पास से निकाली गयी। जो पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए सम्पन्न हुआ। पूरे कस्बे में सड़क की दोनों पटरियों पर भगवा ध्वज लगाये गये थे। शोभायात्रा में चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, राधेश्याम विश्वकर्मा, कमलेश, कुमकुम मिश्रा, सभापति, संतोष गुप्ता, अजीत सोनकर, अजीत चौहान, सागर साहू, सर्वेश अग्रहरि, रामचंद्र अन्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.