गौराडीह बाबा मंदिर में आज से ज्ञानयज्ञ होगा शुरू
गाजीपुर, जून 17 -- खानपुर। क्षेत्र के गौराडीह बाबा मंदिर परिसर में गुरुवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन 18 से 24 जून तक आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन शाम छह बजे से रात नौ बजे तक कथा का वाचन वाचिका अमृता पाण्डेय करेंगी। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति, धर्म, सदाचार और मानव जीवन के आदर्श मूल्यों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं को नैतिकता, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का संदेश भी दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- भागवत मंगलाचार,नारद भक्ति संवाद, धुंधकारी प्रसंग ने मोहामन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.