गौरांश को मिला म्यूजिक कंपनी में मौका, भजन हुआ रिलीज
मथुरा, जून 27 -- टीवी सीरियल सारेगामापा एवं इंडियन आइडल में अपने म्यूजिक से पहचान बनाने वाले मथुरा के म्यूजिक डायरेक्टर रामेश्वर गौड़ के पुत्र नवोदित गौरांश गौड़ को मशहूर संगीत कंपनी रेड रिबन ने मौका दिया है। राधारानी कृपा कीजिए....उनका भजन हाल ही में रिलीज हुआ है। जानकारी देते हुए अश्विनी शर्मा ने बताया कि प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनी द्वारा नवोदित भजन गायक गौरांश को मौका देना मथुरा के लिए गर्व की बात है। मथुरा के बच्चों ने पहले भी संगीत कम्पीटीशन में विजेता बनकर यह दिखाया है कि मथुरा में श्री कृष्ण की बांसुरी की धुन आज भी संगीत प्रेमियों को अपना आशीर्वाद देती है। यह भी पढ़ें- गौरांश को मिला म्यूजिक कंपनी में मौका, भजन हुआ रिलीज सिंगर निमिष शर्मा ने कहा कि वह गौरांश गौड़ के उज्वल भविष्य की कामना करते हैं। गौरांश के पिता रामेश्वर ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.