अलीगढ़, फरवरी 16 -- अलीगढ़। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्राचीन मंदिर श्री बाबा देवनाथ महादेव जी महाराज, गौरांग कुटीर मंदिर, पीपल वाली गली जयगंज में शिवरात्रि मेला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपराह्न 2:30 बजे भगवान शंकर की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया। बैंड के साथ मां काली के स्वरूप में कलाकार लालू काली, एटा, आगरा, मथुरा की आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां, सरदार जी खालसा अखाड़ा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा मेले में बाबा महाकाल की भव्य पालकी भी श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ निकाली गई। इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से अनुज सक्सेना, राधेश्याम सक्सेना, शिवम सक्सेना, मनु सक्सेना, मनोज रावत, रामू सक्सेना, पंकज सक्सेना, डॉन द्विवेदी, अश्विनी पंडित, दिलीप वार्ष्णेय उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.