हापुड़, अगस्त 23 -- गौरव त्यागी हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के छठें इनामी हत्यारोपी को थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड में पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि सातवें आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिशें दे रही हैं। मंगलवार की सुबह को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी फतेह सिंह का इकलौता पुत्र गौरव त्यागी वर्ष 2021 में हुए जमीनी विवाद और हत्या के प्रयास के मुकदमों की पैरवी कर रहा था। मंगलवार की सुबह को वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव से कचहरी में अपने अधिवक्ता से मिलने के लिए आ रहा था। जैसे ही वह धनौरा रोड पर गांव ददायरा के चौराहा के पास पहुंचा तो कार सवार सात लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। कार से बाइक में टक्कर मारकर गौरव को गिरा दिया था। इससे पहले कि ...