मिर्जापुर, मार्च 23 -- मिर्जापुर। नगर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के टटरहाई रोड निवासी प्राची सोनी प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पति गौरव सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद दर्ज मुकदमे में नामजद आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। कटरा कोतवाली के प्रभारी वैद्यनाथ सिंह ने आरोपी महेश सोनी, सुनीता सोनी व विजय सोनी उर्फ तनु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन वे सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम भारी फोर्स व महिला पुलिसकर्मियों के साथ आरोपियों के घर पहुंची, जहां आरोपी नहीं मिले। उधर आम आदमी पार्टी ने इस मामले में चिंता व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की है। जिला अध्यक्ष प्रोफेसर वी. सिंह ने कहा कि पार्टी इस मामले को गंभीरता से ले कर ...