रुद्रपुर, सितम्बर 8 -- खटीमा। हल्द्वानी में गुरुवार को होने वाले भारतीय सैन्य बलों और अर्धसैनिक बलों के गौरव सेनानियों के मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर तहसील के पूर्व सैनिक संगठन कार्यालय में बैठक हुई। इसमें खटीमा क्षेत्र से गौरव सेनानियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बताया गया कि कार्यक्रम में पहुंचने के लिए वाहन व्यवस्था की गई है, ताकि अधिक से अधिक गौरव सेनानी समारोह में प्रतिभाग कर सकें। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सैनिक पुनर्वास कल्याण परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी (सेनि.) ने बताया कि समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मौजूद रहेंगे। उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों के साथियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग...