गौरव सेनानी एसोसिएशन ने मांगों की अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी दी
देहरादून, सितम्बर 20 -- गौरव सेनानी एसोसिएशन ने संगठन की मांगों पर सरकार से कार्रवाई न किए जाने पर आक्रोश जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार को गणेशपुर में हुई बैठक में 22 पूर्व सैनिकों और अर्धसैनिकों ने एसोसिएशन की सदस्यता ली। देश के अमर शहीदों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ बैठक शुरू हुई। बैठक में वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री को सौंपे गए 16 सूत्रीय मांग-पत्र पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। एसोसिएशन के सचिव गिरीश जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिकों के आरक्षण और उपनल में रोजगार व पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हुए चेतावनी दी गई कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन और विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा, उपाध्यक्ष मनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.