बागपत, मई 26 -- दाहा। दाहा गांव निवासी गौरव राणा को हिन्दू रक्षा दल बागपत का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद ग्रामीणों ने गौरव राणा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। हिन्दू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण चंदेल ने गौरव राणा को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई। इस दौरान मोनू, अमित प्रजापति, सनी, प्रिंस, शुभम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...