मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एनएसयूआई का नया जिलाध्यक्ष गौरव राज और बीआरएबीयू का अध्यक्ष मो. तैयब आलम को बनाया गया है। दोनों को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने बधाई दी है।मुकुल ने कहा कि दोनों पदाधिकारी एनएसयूआई के संविधान, संगठन के दिशा-निर्देशों एवं वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन का पालन करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा छात्रहितों की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता समीर कुमार, महिला जिलाध्यक्ष जूही प्रीतम, केदार पटेल, विकास टुल्लू, रामप्रवेश पाल, लक्ष्मण ठाकुर, दिलीप चौधरी सहित दर्जनों कांग्रेसजनों ने गौरव राज एवं मो. तैयब आलम को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...