गौरव मिश्रा को ब्रजघाट नगर अध्यक्ष नियुक्त किया
हापुड़, मई 13 -- भारतीय किसान यूनियन भाकियू ने संगठन का विस्तार करते हुए गौरव मिश्रा को ब्रजघाट नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। हापुड़ जिलाध्यक्ष जीते चौहान ने उनकी निष्ठा और कार्यकुशलता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। जिलाध्यक्ष द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, गौरव मिश्रा को ब्रजघाट नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। वह गढ़ तहसील के ब्रजघाट के निवासी हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि गौरव मिश्रा की मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। गौरव मिश्रा ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.