पिथौरागढ़, दिसम्बर 22 -- पिथौरागढ़। थल धामीगांव निवासी गौरव भट्ट का एयरफोर्स में मेकेनिकल पद में चयन हुआ है। गौरव ने बताया उनके दादा स्व.जगदीश चंद्र भट्ट इंडियन नेवी व पिता भास्कर भट्ट सेना में कार्यरत थे और उनकी माता जानकी भट्ट गृहणी है। एयरफोर्स में चयन होने पर उनके परिवार व गांव में खुशी की लहर है। गौरव का चयन होने पर विधायक बिशन सिंह चुफाल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सामन्त, गणेश भट्ट, गिरीश चंद्र भट्ट, हरीशंकर भट्ट, गोविंद भट्ट, भुवन भट्ट, हरीश भट्ट ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.