बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- लाखो। बेगूसराय जिले के 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से शिक्षा, कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वीरपुर प्रखंड के नौला गांव निवासी शिक्षक गौरव कुमार पाठक को सम्मानित किया गया। जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। गौरव कुमार पाठक बीपीएससी से चयनित होकर हाई स्कूल में अंग्रेजी विषय के शिक्षक के रूप में जिले में सेवा दे रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने युवा महोत्सव, साहित्य लेखन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाषण प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। कई आयोजनों में प्रशिक्षक के रूप में भी उन्होंने भाग लिया है। वर्तमान में वे जिला स्तरीय कार्यक्रमों में उद्घोषक के रूप में भी पहचान बना चुके हैं। सम्मान मिलने पर गौरव ने कहा...