मुजफ्फरपुर, मई 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरिसभा चौक स्थित वीणा कॉन्सर्ट क्लब ने शनिवार को 120 वर्ष पूरा कर लिया। इस खास दिन पर बंगाली समाज ने कवि गुरु रवींद्रनाथ ठाकुर का 165वां जयंती समारोह गौरव दिवस के रूप में मनाया। मीडिया प्रभारी अनिकेत घोष ने बताया कि इस पावन अवसर को बंगाली समाज दो दिन मनाएगा। वीणा कॉन्सर्ट क्लब के अध्यक्ष प्रवीर कुमार मित्र, उप सभापति झूमा दास और सचिव आनंद कुमार गुहा ने क्लब के प्रांगण में कविगुरु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- बांग्ला सांस्कृतिक मेले में रवींद्र गीतों ने संगीतप्रेमियों का जीता दिलकार्यक्रम की प्रस्तुतियाँ इस अवसर पर हरिसभा स्कूल की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें अंकिता, शिवामणि, शालिनी, आंचल, अनुष्का, अनुराधा, कोमल शामिल थीं। सोनाली स...