गौरव त्यागी हत्याकांड में विधायक के साथ सीएम योगी से मिला पीड़ित परिवार
हापुड़, सितम्बर 28 -- हापुड़। गौरव त्यागी हत्याकांड के मामले में गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया मृतक की पत्नी व परिजन के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ में मिले। उन्होंने पीड़ित परिजन को आर्थिक मदद, पत्नी की नौकरी, बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी गौरव त्यागी की करीब एक माह पहले हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में ग्राम ददायरा के पास हथौड़ों से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में शामिल सभी नौ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन परिवार की मदद से संबंध में जो आश्वासन दिए गए हैं, वह अभी पूरी नहीं हो सके। यह भी पढ़ें- Gonda News: गोंडा पहली फाइल गौरव त्यागी हत्याकांड के मामले में विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया ने मुख्यमंत्री योगी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.