गौरव त्यागी हत्याकांडः घायल समेत तीन हत्यारोपियों को पुलिस ने न्यायालय में किया पेश
हापुड़, अगस्त 22 -- गौरव त्यागी हत्याकांड में मुठभेड़ के बाद पैर में गोली लगने से घायल हुए हत्यारोपी समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, डंडे और कार बरामद की है। घायल और पकड़े गए आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस हत्याकांड में पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुका है, लेकिन अभी भी दो हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्तर से बाहर हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी गौरव त्यागी की 18 अगस्त की दोपहर को लाठी-डंडों और हथौड़ों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। गौरव बाइक पर सवार होकर जानलेवा हमले के एक मामले में अपने वकील से मिलने कचहरी आ रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.