हापुड़, अगस्त 21 -- गौरव त्यागी हत्याकांड को लेकर रोष दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। त्यागी ब्राहमण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगे राम त्यागी (कुतूबपुर) ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन में आरोपियों के यहां बुलडोजर कार्रवाई नहीं होती है कि गौरव की अरष्टि डीएम कार्यालय पर होगी। इसके साथ ही मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने समेत कई मांगें की हैं। वहीं राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित करने की पुलिस अधिकारियों से मांग की है। गौरव त्यागी हत्याकांड में फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने को लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। यह भी पढ़ें- Hapur News: गौरव त्यागी हत्याकांड: हत्यारोपियों का एनकाउंटर करने व बुलडोजर कार्रवाई की मांग मांगे राम त्यागी गौरव त्यागी के गांव ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर पहुंचे। जहां प...