गौरव त्यागी हत्याकांड: हत्यारोपियों के घरों पर चले बुलडोजर, हो एनकाउंटर
हापुड़, अगस्त 22 -- गौरव त्यागी हत्याकांड में महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें एक स्वर में पुलिस, प्रशासन और सरकार से आरोपियों के घर बुलडोजर चलवाने और आरोपियों का एनकाउंटर कराने की मांग को जोरशोर से उठाया गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी को संबोधित करते हुए सात सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया। चेतावनी दी गई कि अगर सोमवार तक मांग पूरी नहीं हुई तो जोरदार आन्दोलन किया जाएगा। महापंचायत में आसपास के कई गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर में गौरव त्यागी हत्याकांड को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय उपध्यक्ष और किसान नेता मांगे राम त्यागी ने पंचायत को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गौरव त्यागी ने जिला प्रशासन से शस्त्र लाइसेंस की मांग की थी, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.