बिजनौर, जून 4 -- राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से भाकियू टिकैत युवा किसान नेता गौरव टिकैत आज मायापुरी से हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय चिंतन शिविर को सफल बनाने का आगाज करेंगे। भाकियू टिकैत प्रदेश सचिव पश्चिम उत्तर प्रदेश दिनेश कुमार, अवनीश कुमार, अजय कुमार, नरदेव सिंह, रूपेश कुमार, मोहित देशवाल, शिवांश आदि के अनुसार शुक्रवार दोपहर राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से युवा किसान नेता गौरव टिकैत गांव मायापुरी के समीप एक वैंकट हॉल में पहुंच रहे हैं। जहां से वह जिले के किसानों से 16, 17 और 18 जून को हरिद्वार में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय चिंतन शिविर में पहुंचने का आह्वान करेंगे। गौरव टिकैत के स्वागत की तैयारी में जिले भर के कार्यकर्ता एकजुट हैं। यह भी पढ़ें- पांच जून को गौरव टिकैत आएंगे नांगल, किया जनसंपर्क जोर शोर के साथ कार्यक्रम की तैयारी की जा रही हैं, ...