रामपुर, सितम्बर 23 -- रामपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से रामपुर जिले की कमान गौरव चौधरी को सौंपी है। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर उन्हें रामपुर का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। गौरव चौधरी के जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। नवागत जिलाध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बसपा की नीतियों और बहुजन समाज के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने तथा जिले में संगठन को धरातल पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...