मेरठ, मार्च 30 -- नगर पंचायत लावड़ बाजार के व्यापार संघ अध्यक्ष गौरव गुप्ता को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की मेरठ जिला इकाई में जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लावड़ व्यापार संघ पदाधिकारियों और बाजार के व्यापरियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। संघ के मेरठ जिला अध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र सौंपते हुए नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई। इस मौके पर व्यापार संघ लावड़ के महामंत्री नायाब रिजवी ने बुके भेंटकर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.