बक्सर, मार्च 17 -- बक्सर। नगर भवन में आयोजित 36वां जिला स्थापना दिवस समारोह में मंगलवार को राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने डीएम साहिला को नृत्य शिक्षक गुरु बक्शी विकास रचित बक्सर गौरव गान भेंट की। इससे पूर्व समारोह के मंच पर विद्यालय की छात्राओं ने बक्सर गौरव गान पर नृत्य मुद्राओं से खूब तालियां बटोरी। सभागार में 'हमारा बक्सर' की अनुगूंज में दर्शकों ने भी स्वर से स्वर मिलाया। प्रस्तुति में विद्यालय की छात्रा बबीता कुमारी, शीतल कुमारी, आराधना कुमारी, परी, संगम, स्नेहा, मधु, शाम्भवी, साधना व शीतल ने अद्भुत समां बांधा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.