जमुई, जून 28 -- गिद्धौर। निज संवाददाता प्रखंड के सेवा गांव के युवक गौरव कुमार का भारतीय सेना की अग्निवीर योजना में चयन होने से पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। गौरव के अग्निवीर में चयन की खबर गांव पहुंची, परिवार समेत ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार को जब गौरव ट्रेनिंग के लिए रवाना हुआ तो ग्रामीणों ने उसे फूल-माला से लाद दिया। हाथों में तिरंगा लेकर गांव वालों ने "भारत माता की जय" के नारे लगाए। गौरव ने भी तिरंगा देखकर देश सेवा में हमेशा तत्पर रहने का संकल्प लिया। इधर गौरव के पिता ने कहा बेटे ने गांव-परिवार का नाम रौशन किया है। आज सीना गर्व से चौड़ा हो गया। देश की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। वहीं मां ने भी बेटे को तिलक लगाकर विदा किया। गौरव के चयन के बाद से ही सेवा गांव में उत्सव जैसा माहौल है। युवाओं में खासा उत्साह है। ग्रामीणों का क...