रुद्रपुर, अप्रैल 19 -- खटीमा, संवाददाता। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म के छात्र गौरव नाथ व कार्तिक सिंह महर का राष्ट्रीय इंस्पायर अवॉर्ड के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चयनित होने के बाद छात्रों ने अपने मॉडल को नया स्वरूप दिया। डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय इंस्पायर मानक अवॉर्ड के अंतर्गत विद्यालय के छात्र कार्तिक सिंह महर ने 'मैन्युअल थ्रेसर' व गौरव नाथ ने 'लो कॉस्ट प्रोस्थेटिक हैण्ड' मॉडल प्रस्तुत किया। दोनों विद्यार्थियों ने अपने मॉडल से सभी को अचंभित किया और राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए। विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट ने मार्गदर्शक शिक्षकों, चयनित छात्रों व अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- राजधानी में नवाचार मॉडल का प्रदर्शन करेंगे राज पांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.