रायबरेली, जून 1 -- लालगंज (रायबरेली) संवाददाता। भारतीय थल सेना की 20वीं राजपूताना राइफल्स से सेवानिवृत्त होकर गृह जनपद पहुंचे सैनिक सुरजीत सिंह का सोमवार को लालगंज रेलवे स्टेशन पर क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। गोपालपुर मजरे मदुरी निवासी सुरजीत सिंह के आगमन पर स्टेशन परिसर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी। फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया तथा देशभक्ति के नारों के बीच उनका जोरदार स्वागत हुआ।

स्वागत यात्रा लालगंज रेलवे स्टेशन से उनके पैतृक गांव गोपालपुर तक बैंड-बाजे और तिरंगे के साथ स्वागत यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। पूरे मार्ग में लोगों ने सैनिक का स्वागत कर उनके राष्ट्रसेवा के योगदान को नमन किया।

सेना में सेवा सुरजीत सिंह ने वर्ष 2000 में भारतीय सेना में अपनी सेवा...