जमुई, मार्च 9 -- झाझा,निज संवाददाता झाझावासी एक मजदूर की बेटी ने एक बार फिर उपलब्धि का एक और गौरवशाली मुकाम या कहें,मील का पत्थर हासिल कर अपने प्रखंड,जिला व प्रदेश को भी गर्वित होने का एक और अवसर दिया है। बता दें कि कराटे क्वीन के नाम से चर्चित हो रही और अपनी अद्वितीय प्रतिभा की बदौलत कराटे की प्रदेश व राष्ट्रीय से लेकर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक में मेडलों की हाफ सेंचूरी लगा चूकी झाझा की बिटिया जूही को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के गौरवपूर्ण मौके पर 'नारी गौरव' के सम्मान से नवाजा गया है। जयपुर स्थित राजस्थान कृषि अनुसंधान केंद्र के श्याम ऑडिटोरिम में अंबेदकर उत्थान परिषद के तत्वाधान में आहूत उक्त सम्मान समारोह में जानकारीनुसार राजस्थान के मंत्री अविनाश गहलोत व विधायक रामसहाय वर्मा समेत अन्य प्रबुद्ध लोग मौजूद थे। अध्यक्ष सुरेंद्र कु....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.